राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उमरैन — सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारम्भ
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उमरैन — सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारम्भ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उमरैन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण, गरिमामयी एवं हर्षोल्लासपूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा हृदय से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों के मस्तक पर तिलक लगाकर, उन्हें शुभाशीष देते हुए छोटे-छोटे उपहार प्रदान किए गए, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उनमें विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना विकसित हुई। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की आदरणीया प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति रेखारी जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्य महोदया ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें अपने लक्ष्यों के प्रति सजग और समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों को भी आश्वस्त किया कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय ने गत शैक्ष...